Archive for June 18th, 2006
दुबाई मे हंगामा
बालिवूड के सभी सितारे इस वकत दुबाई मे जगमगा रहे हैं। यहां तो हर सप्ताह बालिवूड से कोई ना कोई आता रहता है और परदेस मे रहने वाले भारतियों को खुश करके लाखों रुपया लूट लेजाता है। मगर इस बार बालिवूड के सभी सितारे एक साथ दुबाई मे नज़र आने लगे, यहां के भारतियों को लूटने और खुश करने के लिए नहीं बल्कि IIFA एवार्डस लूटने आऐ हैं। अमिताभ से लेकर फरदीन तक, आश से लेकर रानी तक सब यहीं हैं। दो वर्ष पहले Zee एवार्डस के वकत भी यहां ऐसी ही रोनक लगी थी जो अब दुबारा देखने को मिल रही है। वैसे भारती तो बालिवूड के दीवाने मगर पाकिस्तानी ज़रूरत से कुछ ज़ियादा ही दीवाने हैं।
1 comment June 18, 2006
