दूरदर्शन उर्दू

August 14, 2006

हर किसी का मकसद होता है कि वोह जिनदगी मे कुछ करे या कुछ बने। हमारे राष्ट्रपति जनाब अबदुल कलाम को देश की सेवा करना था और वोह अपने मकसद मे कामयाब रहे। मुझे बचपन से ग्राफिक का शौक था उसमें डिप्लोमा किया और आज सुबह शाम सिर्फ ग्राफिक पर काम करता हूं। इसके अलावा एक खावाहिश और भी है कि अगर मेरे पास रुपया हो तो खुद का उर्दू टीवी चैनल ब्राडकॉस्ट करना है - पता नहीं ये अपनी खवाहिश कब पूरी होगी। ये बहुत खुशी की बात है कि आज अखिरकार भारत सरकार ने उर्दू चैनल शुरू करने का बाकाईदा ऐलान करदिया। जब मैं बंगलौर मे नौकरी कर रहा था तो मेरे हैदराबादी बॉस को भी उर्दू चैनल ब्राडकास्ट करने की सोची और तभी मैं ने खुशी और जोश के साथ मल्टीमीडिया मे भी डिप्लोमा करलिया। मगर स्पॉनसरों मे झगडा होगया कि ये इसलामी चैनल बनेगा क्योंकि भारत मे एक भी इसलामी चैनल नही है, और चंद दूसरे इसपॉनसरों ने कहा कि नही ये सिर्फ उर्दू चैनल होगा - और फिर वोह चैनल तो शुरू ना हुवा मगर मैं ने अपना मल्टीमीडिया का डिप्लोमा कम्पलीट करलिया और दिल मे ठान ली के जब हमारे पास रूपया आजाए तो उर्दू टीवी चैनल का अपना खवाब ज़रूर पूरा करेंगे। इस से पहले कि हम अपना टीवी चैनल शुरू करते भारत सरकार हमसे आगे निकल गई  ;) अब तो हम सरकारी चैनल को ही अपना समझेंगे :)

Entry Filed under: खबर पर नज़र. .

5 Comments Add your own

  • 1. संजय बेंगाणी  |  August 14, 2006 at 11:39 am

    शुएब वर्डप्रेस के साथ समस्या हैं, अपना हिन्दी में लिखा टाइटल एक शब्द का रखो या अंग्रेजी में. वरना नारद से आने वाले आपकी यह पोस्ट नहीं पढ़ पाएंगे.
    उर्दू चैनल की आपकी इच्छा जरूर पुरी होगी, तब तक दूरदर्शन को झेल लो और दूआ करो अन्य कई दूरदर्शन के चेनलो की तरह यह भी एक साल चला कर बन्द न कर दिया जाए.

  • 2. SHUAIB  |  August 14, 2006 at 12:35 pm

    संजय बेंगानी जी धन्यवाद आपका - आगे से टाइटल मे सिर्फ एक ही शब्द रखूंगा :)
    पता नही जी - उर्दू मे शुरू होने वाले सभी काम ज़ोर शोर से होते हैं फिर अचानक बैठ जाते हैं :( देखते हैं कि ये चैनल सरकार का है आगे कब तक चलायगी - मगर हमारी दुआ है कि सभी दूरदर्शन चैनलों की तरह ये भी वैसे ही चले :)

  • 3. ई-छाया  |  August 14, 2006 at 7:06 pm

    आपकी इच्छा पूरी हो, शुभकामनायें।

  • 4. जीतू  |  August 15, 2006 at 4:36 am

    शोएब भाई, आपको नया टीवी चैनल मुबारक उसके पहले स्वतन्त्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। एक और खुशखबरी सुनो।

    वर्ल्डस्पेस रेडियो ने कल ही एक शुरु किया है

  • 5. समीर लाल  |  August 15, 2006 at 1:22 pm

    बधाई हो, आप के सभी मनोकामनाऎं यूँ ही पूरी होती रहें, हमारी शुभकामनायें.

Leave a Comment

Required

Required, hidden

Some HTML allowed:
<a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>

Trackback this post  |  Subscribe to the comments via RSS Feed


Recent Posts

Calendar

August 2006
M T W T F S S
« Jul   Sep »
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  

Categories

Recent Comments

maazlabib on मूंह मीठा…
राज याद… on मूंह मीठा…
ctyfle on मुस्लमानों…
hkaock on मुस्लमानों…
tanaaq on मुस्लमानों…

Links

Meta

Archives

Feeds