26 वर्ष पूरे हुए

September 12, 2006

आज पहली बार कहना पड रहा है कि अब मुझे भी ज़िन्दगी के 27 वर्षों का तजुर्बा है :) और ऐसे खुशी के मौके पर अपने एक फज़ूल मित्र ने हमारे सर पर दो सफेद बाल ढूंड कर साबित करदिया के ये हमारे बुढापे की ओर पहला कदम है :( खैर - अपने बुढापे की ओर बढते कदम का अफसोस नही, हर किसी को एक ना एक दिन बूढा होना ही है मगर खुशी की बात तो ये है कि अब सीना तान कर दुनिया से कहना है “हम भी ज़माने के 27 वर्ष देख चुके हैं” :)

रात बारह बजते ही हमेशा की तरह भारत और पोलैंड से sms की भरमार शेर व शायरी, लम्बी उम्र की दुआऐं उसके अलावा ई-मेल से ई-कार्डस् वगैरह। सवए हमारे बाकी बहुत से लोगों को खुशी हुई के हम 27 वर्ष के हो गए - अपने को कुछ ज़्यदा खुशी नही हुई क्योंकि पिछले वर्ष जो बहुत से काम करने थे वोह पूरे नही किए, उन कामों मे अपनी छोटी बेहन की शादी भी करवानी थी। खैर - पिछले वर्ष जो कुछ नही हुवा उसे अब जल्दी जल्दी निपटाना होगा (यानी अपना रात दिन एक बनाना है)

पिछले चार वर्षों से यहीं अपनी उम्र बढाई की रस्म (बर्थडे पार्टी) मनाई जा रही है - इस बार भी एक बढिया केक बनवा कर अपने फ्लैट मे अपने चंद मित्रों के बीच ज़ोरदार तालियों के साथ केक काट दिया :) खुद कमरा सजाया, टेबुल कुर्सियों का इनतेज़ाम किया - अपनों से बिछडने का बहुत अफसोस हो रहा था - वोह भी क्या दिन थे के हमारे जन्मदिन के रोज़ अपनी दोनों बेहनें पूरे घर को सजाति संवर्ती और उस दिन अम्मी मेरे पसंद के सभी मज़ेदार खाने बनाते थे और फिर शाम को सब मिल कर मेरे केक लाने का इनतेज़ार करते :) आज जब दोपहर को अम्मी से फोन पर बात हुई तो वोह भी उन दिनों को याद करके खूब रोई।

Entry Filed under: ये ज़िनदगी. .

19 Comments Add your own

  • 1. राजीव  |  September 12, 2006 at 5:38 pm

    शुऐब भाई को सालगिरह बहुत बहुत मुबारक। हम दुआ करते हैं कि आप ऐसे ही उम्दा लिखते रहें।

  • 2. समीर लाल  |  September 12, 2006 at 8:13 pm

    बहुत बहुत शुभकामनाऎं एवं बधाई.

  • 3. PRABHAT TANDON  |  September 12, 2006 at 10:28 pm

    मुबारक हो शुएब भाई,

  • 4. आशीष  |  September 13, 2006 at 3:34 am

    जन्मदिन मुबारक हो शुयेब !

  • 5. जगदीश भाटिया  |  September 13, 2006 at 4:03 am

    मुबारक हो शोएब भाई। ईश्वर आपकी सभी कामनाएं सफल करे।

  • 6. ratna  |  September 13, 2006 at 7:49 am

    जन्म दिन की बहुत बहुुत बधाई। हमारी दुआ है कि आप के सब अरमान इस साल पूरें हो और अगला जन्म दिन आप अपनों के बीच और उनके साथ मनाएं।

  • 7. SHUAIB  |  September 13, 2006 at 9:21 am


    राजीव भाई,
    समीर जी,
    प्रभात भाई,
    आशीष जी,
    जगदीश जी और
    रत्ना जी

    बहुत बहुत धन्यावाद :) और दुआओं का शुक्रिया
    आप सबका प्यार देख कर दिल भर आया :)

  • 8. संजय बेंगाणी  |  September 13, 2006 at 10:07 am

    दील अगर थोड़ा बहुत खाली रह भी गया हो तो तरकश का एक चक्कर लगा आना, केक रखी हैं उधर. :)
    जन्मदिन मुबारक हो, बहुत बहुत शुभकामनाएँ.

  • 9. Rachana  |  September 13, 2006 at 10:28 am

    शुएब भाई बधाई तो हमने परिचर्चा पर दे ही दी है,फिर भी एक बार और सही शुभकामनाएँ सारे काम पूरे होने के लिए….और आप २६ साल के हुए तो २७ साल का तजुर्बा कहाँ से ले लिया?!!

  • 10. पंकज बेंगाणी  |  September 13, 2006 at 11:23 am

    यार शुएब, तु तो हमउम्र निकला। वाह

    बधाई टिका ले टनाटन…

  • 11. रवि  |  September 13, 2006 at 11:54 am

    जन्मदिन मुबारक!

  • 12. नितिन बागला  |  September 13, 2006 at 1:25 pm

    जन्मदिन मुबारक शोएब भाई..

  • 13. उन्मुक्त  |  September 13, 2006 at 1:58 pm

    तुम जियो हजारो साल
    साल के हों दिन पच्चास हज़ार

  • 14. राकेश खंडेलवाल  |  September 13, 2006 at 3:02 pm

    जन्म दिवस पर यही कामना, कभी न हिम्मत हारना
    अपने हाथ बढ़ा कर आगे, टूटे स्वप्न संवारना
    हर पतझड़ में सुरभि बिखेरो, नूतन नये बसन्तों की
    और नई सरगम प्राणों की वीणा पर झंकारना

  • 15. नीरज दीवान  |  September 13, 2006 at 6:31 pm

    हैप्पी बर्थ डे.. बधाई बधाई बहुत एन्जॉय करो बावा

  • 16. फ़ुरसतिय&hellip  |  September 13, 2006 at 7:27 pm

    [...] लो कल्लो बात! मजाक,मजाक में शुऐब एक साल और जवान हो गये। मजाक,मजाक में चिट्‌ठाजगत के पितामाह के नाम से बदनाम देबाशीष एक साल और महान हो गये। यह तो चलो होना ही था लेकिन उधर गजब ये हुआ कि मजाक,मजाक में नारदजी हलकान हो गये। बोलते, चहकते अचानक बेजबान हो गये। वे चलते-चलते थक गये और थककर बैठ गये। अब सब मना रहे हैं नारदजी आ जाइये,नारदजी आ जाइये। (जैसे कभी स्टोव के ऊपर ऊंगलियाँ रखकर कहते थे स्टोव देवता आ जाइये, स्टोव देवता आ जाइये)। लोग नारद जी को उठाने,मनाने में लगे हैं।आशा है जल्द ही वे ठीक होकर फिर से ब्लाग-वीणा बजाने लगेंगे। [...]

  • 17. idanamum  |  September 30, 2006 at 7:11 am

    जन्मदिन मुबारक हो।

  • 18. gaizabonts  |  October 1, 2006 at 12:51 pm

    शुऐब भाई, आपको सालगिरह बहुत बहुत मुबारक ! थोड़ी देर के बाद ही सही, मेरी शुभकामनाएँ आपके साथ ! ठेले पे हिमालय अब वर्डप्रेस पर है.

    http://hexperiments.wordpress.com/

  • 19. प्रियंकर  |  October 5, 2006 at 1:47 pm

    देर से ही सही आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं !
    बहुत-बहुत मुबारकबाद !

Leave a Comment

Required

Required, hidden

Some HTML allowed:
<a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>

Trackback this post  |  Subscribe to the comments via RSS Feed


Recent Posts

Calendar

September 2006
M T W T F S S
« Aug   Oct »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  

Categories

Recent Comments

maazlabib on मूंह मीठा…
राज याद… on मूंह मीठा…
ctyfle on मुस्लमानों…
hkaock on मुस्लमानों…
tanaaq on मुस्लमानों…

Links

Meta

Archives

Feeds